संगठनात्मक विषयों, आगामी अभियानों और बूथ सशक्तिकरण पर होगा मंथन
Madhya Pardesh / मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंदसौर की जिला बैठक एवं कार्यशाला 7 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित पद्मावती परिणय रिसोर्ट, मंदसौर में आयोजित की जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी दिलीप सकलेचा, विधायक एवं पूर्व विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित करेंगे।
आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर होगी चर्चा
निलेश जैन जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की भाजपा की मंदसौर बैठक एवं कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सेवा गतिविधियों तथा विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में अपेक्षित श्रेणी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने बताया कि जिला बैठक एवं कार्यशाला को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने अपेक्षित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।