शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5 लीटर कच्ची शराब के साथ, एक् अन्य गिरफ्तार
Mandhya pardesh / मंदसौर। मध्यप्रदेशए जिला मंदसौर के थाना दलौदा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग.अलग मामलों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कियाए जबकि दूसरी कार्रवाई में शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकिए वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पहली कार्रवाई में महिला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसारए 1 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे गौतम नगरए दलौदा में कार्रवाई की गई। पुलिस ने ममता पति विजय बाछड़ाए उम्र 40 वर्षए निवासी मोरखेड़ा को अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखने के आरोप में पकड़ा। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
शराब से भरी पिकअप जब्तए चालक फरार
दूसरी कार्रवाई 2 सितंबर 2026 की रात करीब 12रू55 बजे ग्राम टोलखेड़ी से नाईखेड़ी के बीच आम रोड पर की गई। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक डच्.1र्4.थ्.1579 को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से देशी प्लेन शराब की 30 पेटी तथा माउंट्स 6000 बीयर की 62 पेटी बरामद हुईं। बीयर की प्रत्येक पेटी में 24 कैन बताए गए हैं।
पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन का अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 एवं 34;2द्ध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
दोनों मामलों में थाना दलौदा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
जय भवानी ढाबे के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
दलौदा। थाना दलौदा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1.50 बजे जय भवानी ढाबे के पास कच्चे रास्ते, बानीखेड़ी रोड दलौदा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गोकुल पिता हीरालाल खारोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी लालाखेड़ा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 13 क्वार्टर देशी मसाला शराब एवं 36 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। उक्त कार्रवाई थाना दलौदा पुलिस द्वारा की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 34 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
