ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

गरोठ पुलिस द्वारा अवैध शराब और जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार

गरोठ। मध्यप्रदेश, मंदसौर के थाना गरोठ पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को अवैध शराब और जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देशी शराब, नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए।

पहली कार्रवाई में खेरखेड़ा भाट से 16 क्वार्टर शराब जब्त
थाना गरोठ पुलिस ने ग्राम खेरखेड़ा भाट चौराहे पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल पिता जसराज सिंह मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी खेरखेड़ा भाट, थाना गरोठ को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

साठखेड़ा के दो आरोपी जुआ खेलते पकड़े
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गोपालपुरा पुलिया के पास साठखेड़ा क्षेत्र में जुआ खेलते हुए फारुख पिता उमर, उम्र 33 वर्ष तथा आरिफान पिता रफीक, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी साठखेड़ा, थाना गरोठ को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 600 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पिपलिया मोहम्मद के नेपालसिंह से 20 क्वार्टर देशी शराब जब्त
तीसरी कार्रवाई में थाना गरोठ पुलिस ने वाशिंग सेंटर के सामने, खड़ावदा रोड गरोठ पर कार्रवाई करते हुए नेपालसिंह पिता मोतीसिंह, जाति सोंधिया राजपूत, उम्र 48 वर्ष, निवासी पिपलिया मोहम्मद, थाना गरोठ को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा, जिसकी कीमत करीब 1,600 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे लगातार  थाना गरोठ पुलिस द्वारा जुआ एवं अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.