Madhya Pardesh / मंदसौर। जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे लगातार थाना गरोठ पुलिस द्वारा जुआ एवं अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई जारी है।
मध्यप्रदेश जिला मंदसौर के थाना गरोठ पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सट्टा अंक लिखने एवं अवैध शराब परिवहन के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सट्टा अंक लिखते आरोपी को पकड़ा
थाना गरोठ पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को ग्राम खड़ावदा रोड, कालूचाय की गुमटी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाशचंद्र मेहर पिता भेरूलाल उम्र 56 वर्ष, निवासी देवरिया को अवैध सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा। पुलिस उनि. जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आरोपी के कब्जे से एक सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन एवं रू.500 नगद राशि जब्त की। मामले में थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 321/26 धारा 4-ए सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में थाना गरोठ पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को आक्या कुंवरपदा रोड से आरोपी रामसिंह पिता बगदीराम मीणा उम्र 59 वर्ष, निवासी आक्या कुंवरपदा को अवैध शराब ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस प्रआर रोहित द्वारा आरोपी के कब्जे से 06 क्वार्टर देशी मसाला शराब एवं 10 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 322/26 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त
तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने कोटड़ा बुजुर्ग रोड तालाब के पास बोलिया क्षेत्र से आरोपी मनोहर मेघवाल पिता कारूलाल उम्र 25 वर्ष, निवासी बोलिया को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से उनि. मांगीलाल चौहान द्वारा 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 323/26 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।