कृषि उपज मंडी मंदसौर में 22 से 30 अगस्त तक इन तारीखों पर नीलामी कार्य रहेगा बंद, किसानों से अपीलःअवकाश वाले दिनों में कृषि उपज मंडी में विक्रय हेतु उपज लेकर नहीं आएं
Madhya Pardesh / मंदसौर। कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर द्वारा समस्त किसान बंधुओं, व्यापारी बंधुओं एवं संबंधित कृत्यकारियों के लिए अवकाश संबंधी सूचना जारी की गई है। मंडी प्रशासन के अनुसार विभिन्न अवकाशों के चलते मंडी प्रांगण में निर्धारित तिथियों पर नीलामी कार्य स्थगित रहेगा।
जारी सूचना के अनुसार 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को माह का चतुर्थ शनिवार, 23 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश, 24 अगस्त (सोमवार) को श्रावण माह का अंतिम सोमवार, 26 अगस्त (बुधवार) को मिलादुन्नबी, 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षाबंधन तथा 30 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा।
मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि उक्त अवकाश वाले दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में नहीं लाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन दिनों मंडी में नीलामी रहेगी चालू
मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 25 अगस्त (मंगलवार), 27 अगस्त (गुरुवार) एवं 29 अगस्त (शनिवार) को मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य सामान्य रूप से चालू रहेगा।
कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर ने सभी किसान एवं व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे नीलामी कार्य की निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी कृषि उपज मंडी में लेकर आएं।