ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी मंदसौर में 22 से 30 अगस्त तक इन तारीखों पर नीलामी कार्य रहेगा बंद, किसानों से अपीलःअवक... लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योजना की राशि 1500 के साथ 250 की शगुन राशि भी प्रदान,मुख्य... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के तीन मामले- फोन.पे से ₹37 हजार, ऑनलाइन फ्रॉड में ₹62.700 की धोखाधड़ी, एप... लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मैहर से करेंगे ट्रांसफर, 1750 रु आयेंगे... विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में झगड़ा छुड़ाने पर तलवार से हमला, तीन घायल; दो आरोपियों पर म... भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांकियों और नासिक ढोल ने मोहा म... नाग पंचमी पर उज्जैन स्थित बाबा नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में डॉ. नेहा एडवांस सोनोग्राफी सेंटर का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य...

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योजना की राशि 1500 के साथ 250 की शगुन राशि भी प्रदान,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने कई परिवारों के आर्थिक तंत्र को बदलने का काम किया है।

कई घरों के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बहुत महत्व रखती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बहनों के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के लिए उनकी मदद जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया संदेश में किए विचार व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-पिता के परिवार से विदा होकर दूसरे परिवार में जाना, बहनों के जीवन का एक चुनौती पूर्ण पक्ष है। नए परिवार में अपना स्थान बनाना, स्नेह और अपने सामर्थ्य से नए परिवार की धुरी बनना, बहनों की हिम्मत को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में बहनों की थोड़ी मदद उनके सम्मान और आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। राज्य सरकार बहनों के जीवन में सुख समृद्धि लाने और उनके सपनों को साकार करने में मदद के लिए ही लाडली बहना योजना संचालित कर रही है। बहनों की छोटी-छोटी ज़रूरतें उनकी राह में कभी रुकावट ना बने, वे आत्मनिर्भर बनें हमारा यही प्रयास है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले भोपाल में मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.