ब्रेकिंग
पुल पुलियाओं एवं रपटों पर अविलंब ड्रॉप गेट लगाए जाए ,अगर कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को दिए निर्द... सेफ क्लिक 2.0 अभियानः मंदसौर पुलिस ने साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, निकाली जागरूकता रथ यात्रा गांधीसागर जलाशय में अवैध मत्स्याखेटः मंदसौर जिला पुलिस थाना भानपुरा द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार, 21 किल... मंदसौर जिला पुलिस ने 97.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पकड़ा, बिहार के आजाद ने पंजाब प्रांत के सुखवीर... रतलाम का हेड कॉन्स्टेबल भीलवाड़ा में रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 50 हजार रुपये के साथ दबोचा मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 जुलाई से और तेज होगा दौर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी के एक मामले में चार आरोपियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास भारत विश्व के सबसे बड़े डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम में शामिल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा क... नीमच-शाजापुर को मिली सौर ऊर्जा की बड़ी सौगातः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ₹2,080 करोड़ के सोलर पार्को... मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जोधपुर (राजस्थान) के दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ल...

गांधीसागर जलाशय में अवैध मत्स्याखेटः मंदसौर जिला पुलिस थाना भानपुरा द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो मछली व जाल जब्त

मंदसौर। गांधीसागर जलाशय में प्रतिबंध अवधि के बावजूद अवैध मत्स्याखेट और मछली चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो मछली, 18 किलो जाल तथा 2 ट्यूब जब्त किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ (सरकारी मर्यादित), गांधीसागर में कार्यरत महेंद्र उईके (38), पिता गेदालाल उईके, की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। 3 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9रू30 बजे खेरखेड़ा भट (बाबूलदा) क्षेत्र में आरोपी कन्हैया के वट, पिता सोभाराम के वट, निवासी रायपुरीया तथा राहुल, पिता सोभाराम के वट, निवासी रायपुरीया को गांधीसागर जलाशय में प्रतिबंधित अवधि (16 जून 2026 से 15 अगस्त 2026) के दौरान अवैध मत्स्याखेट करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो मछली, 18 किलो जाल एवं 2 ट्यूब बरामद किए। इस संबंध में थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 259/2026 दर्ज कर धारा 303(2), 379 भा.दं.सं. तथा धारा 5 फिशरीज एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.