ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मंदसौर जिला पुलिस ने 97.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पकड़ा, बिहार के आजाद ने पंजाब प्रांत के सुखवीर,सुरजीत सिंह को महू-नीमच हाईवे पिपलियामंडी में मादक पदार्थ डोडाचूरा दिया और फरार हो गया, पुलिस प्रकरण दर्ज

Madhya Pardesh/ मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को 97.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 97,620 रुपये मूल्य का डोडाचूरा, 15 लाख रुपये कीमत का 12 पहिया टाटा ट्रक (PB46M9420) तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत 16.02 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा पिपलियामंडी थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इस दौरान महू-नीमच हाईवे स्थित होटल केशव के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुखवीर सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) एवं सुरजीत सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में बताई। ट्रक की तलाशी लेने पर पांच कट्टों में भरा 97.620 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक एवं मोबाइल जब्त कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मादक पदार्थ उन्हें आजाद पिता मुस्तफा फकीर निवासी निपानिया, जिला छपरा (बिहार) से मिला था। पुलिस ने उसे फरार आरोपी बनाया है। मामले में थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 184/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उपनिरीक्षक संतोष मुनिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह चौहान तथा आरक्षक नागेश्वर पाटीदार, रिंकू सिंह, दिलीप मेघवाल और पवन सिंह बोराना की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.