ब्रेकिंग
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान- सीएम मोहन यादव मंदसौर में युवक की हत्या से फैली सनसनी,  हत्या कांड पर तनाव, रवि माली के परिजनों का गांधी चौराहा प्र... पुलिस ने किसान के कुएं से मोटर और केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों ने की भेंट रिश्वत लेने से पहले फरार हुआ पटवारी, लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया मध्यप्रदेश मे नगरीय निकाय चुनाव के लगभग 4 वर्ष पुर्ण, अध्यक्ष और पार्षदों का कार्यकाल जुलाई 27 तक का... लोकायुक्त का बड़ा ट्रैपर- आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच के दो अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो ड्रग्स और केमिकल जब्त अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं ट्रेन में नशीली चाय पिलाकर यात्री को लूटने वाले आरोपी को 5 वर्ष का कारावास

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान- सीएम मोहन यादव

भोपाल/उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उज्जैन में आयोजित ‘सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प’ विषय पर वृहद प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल भारत बल्कि विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी के नवीन और मौजूदा घाटों पर श्रद्धालुओं के अमृत स्नान के लिए 24 घंटे में लगभग 4 करोड़ लोगों के स्नान की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी श्रद्धालु मां शिप्रा के जल से स्नान कर सकें, इसके लिए सरकार हर स्तर पर आवश्यक प्रबंधन कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, दिव्य और आधुनिक स्वरूप में आयोजित करने की दिशा में कार्य तेजी से जारी है।

उन्होंने प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और अन्य निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ केवल एक मेला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसे सफल बनाने के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

सीएम ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित सिंहस्थ सरकार का प्रमुख संकल्प है। भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और त्वरित राहत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में करीब 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य जारी हैं, जो सिंहस्थ आयोजन को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने पर उज्जैन, प्राचीन उज्जयिनी के गौरव और वैभव को पुनः प्राप्त करेगा और धार्मिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.