ब्रेकिंग
भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क... एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किए धार्मिक आयोजन सुनिल शर्मा को चोरी के मामले मे पुलिस द्वारा राजस्थान पहुंचकर हिरासत में लिया, मंदसौर के नाकोड़ा कॉम्... नामांकन रद्द होने पर बोलीं मीनाक्षी नटराजन, संवैधानिक संस्थाओं पर अब भी है भरोसा भोपाल में कांग्रेस विधायक विपिन जैन का एक्सीडेंट, सिर और पैर में चोटें, पीएसओ भी घायल म.प्र.मे ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण प्रस्ताव कलेक्टर के माध्यम से प्रभारी मंत्री की मंजूरी के... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, रिटर्निंग ऑफिसर ने आदेश में बताए ये कारण 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आएः अमित शाह 12 साल सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहेः प्रधानमंत्री मोदी सीतामऊ, भानपुरा, शामगढ़ के लापरवाह नायब तहसीलदारों पर पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना

भोपाल में कांग्रेस विधायक विपिन जैन का एक्सीडेंट, सिर और पैर में चोटें, पीएसओ भी घायल

May be an image of one or more people and text

कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे में घायल, सिर और पैर में आई चोटें

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक विपिन जैन सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे में उनके सिर और पैर में चोटें आई हैं। उनके साथ मौजूद पीएसओ भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार विधायक विपिन जैन अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी और एक ऑटो के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। दुर्घटना में विधायक को चोटें आने पर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है …

May be an image of one or more people, hospital and temple

Leave A Reply

Your email address will not be published.