ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस (30 मई) को प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन प्रारंभ, इस विशेष दिवस की शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामना संदेश

राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस (30 मई) के पावन अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी मीडिया साथियों, संपादकों, संवाददाताओं, छायाकारों एवं कलम के सभी सिपाहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास देश की स्वतंत्रता, सामाजिक जागरूकता और जनहित के संघर्षों से जुड़ा रहा है। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, पं. मदन मोहन मालवीय, भीमराव रामजी आंबेडकर, महात्मा गांधी तथा जवाहरलाल नेहरू जैसे अनेक महान व्यक्तित्वों ने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन प्रारंभ किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज को जागरूक, उत्तरदायी और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति समर्पित सभी पत्रकार साथियों को इस विशेष दिवस पर पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।

राधेश्याम मारू ‘पत्रकार’

Leave A Reply

Your email address will not be published.