ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

नौतपा के छठे दिन बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली गर्मी से राहत

मंदसौर। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। नौतपा के छठे दिन हुई बारिश ने जहां वातावरण में ठंडक घोल दी, वहीं लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली।

शुक्रवार देर शाम तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल थे, लेकिन शनिवार सुबह आसमान में बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम से लोगों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।

किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों और बागानों को फायदा मिलेगा, वहीं शहरवासियों ने भी गर्मी से मिली राहत का स्वागत किया। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के चलते सड़कों पर भी रौनक लौट आई और लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते दिखाई दिए। नौतपा के दौरान हुई इस बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और जिलेवासियों को तपती गर्मी से बड़ी राहत प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.