ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें – सीईओ जिला पंचायत श्री जैन, बच्चों की ‘अपार’, ‘आभा’ एवं समग्र आईडी बनाने के दिए निर्देश, जिला पोषण एवं स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक आयोजित

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जिला पोषण एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन सुशासन भवन सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में डीपीओ श्री बीएल विश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक समन्वयक, जिला समन्वयक तथा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री जैन ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित पोर्टलों पर डेटा एंट्री का कार्य शत-प्रतिशत एवं समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते एवं भोजन वितरण की जानकारी प्रतिदिन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।

सीईओ श्री जैन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की निरंतर समीक्षा की जाए। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नवीन हितग्राहियों का पंजीयन करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सभी बच्चों की ‘अपार’ एवं ‘आभा’ आईडी अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों की समग्र आईडी तैयार करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि यदि मैदानी स्तर पर कोई नवाचार या नया प्रयोग किया जा रहा है तो उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य क्षेत्रों को भी उससे प्रेरणा मिल सके।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं टेक होम राशन के शत-प्रतिशत वितरण पर भी विशेष जोर दिया गया। मैदानी मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नव नियुक्त पर्यवेक्षकों को अपने-अपने सेक्टर के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती बच्चों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं 14 दिवस की प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं पर विशेष ध्यान देने, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगातार विशेष अभियान चलाने तथा आईडीएसपी कार्यक्रम की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.