ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

रीवा के महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं सेतु निर्माण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा, परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

भोपाल, 18 मई 2026। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत रीवा जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मार्तण्ड स्कूल–जयस्तंभ ब्रिज फ्लायओवर परियोजना, विजयसोता पुल निर्माण कार्य एवं लक्ष्मण बाग एप्रोच ब्रिज से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र बेहतर यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में बताया गया कि रीवा शहर में कॉलेज चौराहे से ढेकहा तिराहा तक वाराणसी–नागपुर मार्ग पर प्रस्तावित फ्लायओवर निर्माण हेतु सी.आर.आई.एफ. योजना अंतर्गत राशि स्वीकृत हो चुकी है। परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर आगामी प्रक्रियाएं तय समयसीमा में पूर्ण की जाएं।

विजयसोता पुल निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री शुक्ल ने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण बाग एप्रोच ब्रिज परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रिया की भी समीक्षा की तथा सभी आवश्यक स्वीकृतियां एवं प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सुखवीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.