ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

भोपाल थाना रातीबड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी के खिलाफ की एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही

भोपाल । शहर में मादक पदार्थ के अवैध परिवहन एवं विक्री पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है।

उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर श्रीमती अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी के खिलाफ की एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही। दिनांक 10.05.2026 को विश्वसनीय मुखविर से सूचना पर एक व्यक्ति जो आसमानी-सफेद कलर की फूल बनी शर्ट व ग्रे कलर का जींस का पेंट पहने है जो मोटरसायकिल के बैग में मादक पदार्थ गांजा लिये है, जो मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में मोटरसायकिल MP-04-YC-5414 के साथ खडा मिलने पर मुखविर की उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया बाद हमराह स्टाफ व गवाहान के घेराबंदी कर पकडा जिसने अपना नाम विशाल श्रीवास्तव उम्र 27 साल निवासी नाथू बरखेडा नीलबड भोपाल का रहना बताया । जिससे पास से मोटरसायकिल के बैग में रखे मादक पदार्थ गांजा कुल बजन 126 ग्राम, एवं गांजा परिवहन में उपयोग की गई मोटर साइकिल क्रमांक MP-04-YC-5414 को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी ने पूँछताँछ मे बताया कि मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये उसका दोस्त अनूप भटट लाकर देता था और बिकवाता था, आरोपी विशाल श्रीवास्तव व अनूप भटट के विरूद्ध अपराध 160/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की जानकारी 1. विशाल श्रीवास्तव पिता स्व दीपक श्रीवास्तव उम्र 27 साल निवासी म.नं 13 जनकपुरी कालोनी नाथू बरखेडा नीलबड भोपाल उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रातीबड उनि रास बिहारी शर्मा, उनि गौरव पाण्डेय, सउनि के के द्विवेदी, प्रआर प्रदीप नाग, आर नीतेश शर्मा, आर. नरेश मौर्य, आर. सचिन सेन की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.