ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने वाले 03 आरोपियों को पुलिस थाना गरोठ द्वारा  किया गिरफ्तार

Madhya Pardesh/ मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों के परिवहन, प्रदर्शन, भ्रामक व भय कारित करने वाले विडियों की रोकथाम तथा ऐसे अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील के मर्गदर्शन मे एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव की टीम द्वारा 09 मई 2026 को सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने का विडियो वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके कब्जे से 01 देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड, बिना नम्बर की काले रंग स्कार्पियो गाडी तथा 02 एयर गन को जप्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मई 2026 को सोशल मिडिया, व्हाट्सअप न्यूज ग्रुप व अन्य माध्यम से खड़ावदा शराब की दुकान के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा बन्दुक लहराकर रील बनाने का विडियो वायरल होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उनि बलवीरसिंह यादव द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए विडियों मे दिख रहे लोगों की पहचान व तलाश हेतु टीम गठित की गई जो उक्त विडियों में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कमलसिंह निवासी कुण्डला खुर्द थाना शामगढ़, विनोद निवासी बारामासी थाना गरोठ तथा बालु उर्फ बालमुकुन्द निवासी बरखेडा उदा थाना शामगढ़ के रूप मे हुई वायरल विडियो की तस्दीक हेतु उक्त तीनों व्यक्तियों की तलाश करते मुखबीर सूचना के आधार पर सेमरोल गाँव के कच्चे रास्ते से बारामासी नारायणी रोड पर नाकाबंदी कर उक्त तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 1 अवैध देशी कट्टा व 2 जिन्दा राउण्ड मिलने पर जप्त किया गया तथा उनके द्वारा परिवहन हेतु उपयोग में लाई जा रही बिना नम्बर की काले रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो को जप्त कर आरोपीगणों को गिरप्तार किया गया। थाना वापसी पर गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो से वायरल विडियों के संबंध मे पुछताछ कर आरोपीगणों के कब्जे से 02 एयरगनों को जप्त किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
उनि बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.