ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद, मंदसौर कालाखेत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बनी बड़ी उपलब्धि

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर के मंदसौर के हृदय स्थल कालाखेत क्षेत्र से साठिया समुदाय के विस्थापन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय से प्रयास जारी थे। इस पूरे मामले को मंदसौर विधायक विपिन जैन ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था।

मंदसौर के कालाखेत क्षेत्र में 9 व 10 मई 2026 को प्रशासन ने साठिया समुदाय द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एक बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। कालाखेत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बनी बड़ी उपलब्धि ।

जानकारी के अनुसार विधायक विपिन जैन ने 31 जुलाई 2025 को विधानसभा में कालाखेत क्षेत्र में वर्षों से बने अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कालाखेत क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यावसायिक और सार्वजनिक क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन लंबे समय से अतिक्रमण के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इसके बाद जिला प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई और संवाद की प्रक्रिया शुरू की गई। अंततः मई 2026 के दूसरे सप्ताह में साठिया समुदाय को अन्यत्र बसाकर कालाखेत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने विस्थापित परिवारों के लिए नई जगह पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की है।

इस कार्रवाई को शहर के विकास और कालाखेत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र में यातायात, सफाई और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

शांतिपूर्ण तरीके से सभी साठिया समुदाय के लोगों को विस्थापित करवा दिया गया – नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर

मंदसौर। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने बताया कि सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर साठिया समुदाय के लोगों को नए स्थान पर शांतिपूर्ण तरीके से विस्थापित करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास स्थल पर समुदाय को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि साठिया समुदाय को उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के लिए पिछले दो-तीन वर्षों से समुदाय, नगर पालिका परिषद एवं वरिष्ठजनों के बीच लगातार संवाद और चर्चा चल रही थी। उपयुक्त स्थान चयनित होने के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास का कार्य कराया गया।

नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि विस्थापन के दौरान किसी भी परिवार को परेशानी न हो। परिवारों के सामान को सुरक्षित तरीके से नए स्थान तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका द्वारा संसाधन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

सभी के सार्थक प्रयासों से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान – राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि नगर के हृदय स्थल कालाखेत में रह रहे साठिया समुदाय के लोगों को विस्थापित करने के प्रयास लंबे समय से जारी थे, लेकिन विभिन्न अड़चनों के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद की इच्छाशक्ति तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

सांसद गुर्जर ने कहा कि अब साठिया समुदाय के लोग नए स्थान पर बेहतर तरीके से जीवनयापन कर सकेंगे। उन्होंने नगर पालिका से आग्रह किया कि पुनर्वास स्थल पर समुदाय को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदारीपूर्वक भूमिका निभाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

करोड़ों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त हुई सभी का धन्यवाद.कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर। रविवार को शाम के समय कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी विनोद कुमार मीणा द्वारा कालाखेत मार्केट का निरीक्षण किया। कालाखेत से साठिया समुदाय के विस्थापन कर करोड़ों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त हुई। इस दौरान कलेक्टर अदिति गर्ग ने प्रशासन की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.