ब्रेकिंग
एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...

एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक के विरूद्ध प्रशासन की कार्यवाही की आमजनों में हो रही प्रशंसा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी, मंदसौर को सील कर दिया है।

मंदसौर जिला आपूर्ति अधिकारी ने नारायणसिंह चन्द्रावत जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाई के दौरान एजेंसी के कर्मचारी घनश्याम को घरेलू गैस सिलेंडर दोगुनी कीमत पर ब्लैक करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान एजेंसी संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वे दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी मंदसौर शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर रोहित राणावत, तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी नारायणसिंह चन्द्रावत एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती आराधना खडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिले में गैस आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ता बिना बुकिंग या अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदने से बचें। यदि किसी द्वारा एलपीजी का अवैध भंडारण, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना या घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.