ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीता। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय कप्तान ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। सभी ने ट्रॉफी के साथ भगवान की पूजा की और दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा करवाई। भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने इस खिताब के साथ इतिहास रचा है। टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली, लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली, और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। 256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
फाइनल में 89 रन के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। NEWS@KHAS KHABAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.