ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

समर्थ भारत – स्वस्थ भारत प्रकल्प पर श्रीजी कॉलेज मंदसौर में मिनी मैराथन एवं कार्यशाला हुई

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.मंदसौर। मध्यप्रदेश, समर्थ भारत – स्वस्थ भारत प्रकल्प पर श्रीजी कॉलेज मंदसौर में मिनी मैराथन एवं कार्यशाला का आयोजन। हमारे देश की और आज पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहा हे क्योंकि अधिकतम नवाचार, स्टार्टअप, ओर आविष्कार भारत में हो रहे है इसका एक छोटा सा उदाहरण कोरोना कॉल में कम समय में भारत द्वारा वैक्सीन बनाना, आज पूरे विश्व में कही भी युवा शक्ति हे तो भारत में विद्यमान हे, हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी भारत को अब सोने की चिड़िया की जगह सोने का बाज बनाना चाहते हे इसके लिए सारे युवाओं से आह्वान हे कि वे पंच परिवर्तन जिनमें कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वस्थ युवा ओर जल संरक्षण जैसे प्रकल्प शमिल है को जीवन में समाहित करके देश की तरक्की में अपनी ऊर्जा लगाए, उक्त विचार आज श्रीजी कॉलेज में समर्थ भारत स्वस्थ भारत पर आयोजित मिनी मैराथन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर संयोजक गोविंद सोनी द्वारा प्रकट किए गए, इस अवसर पर प्रांत संयोजक पवन शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहकर स्वस्थ समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया, श्रीजी कॉलेज के चेयरमैन नवीन रतलिया द्वारा स्वस्थ के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए कार्य से अवगत कराते हुए छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए, इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर दीपक सैनी द्वारा पंच परिवर्तन में समाहित पांच प्रकल्पों के साथ ही समाज में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से पर्यावरण एवं समाज में होने वाले नुकसानों को बताकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक को नजरअंदाज करने हेतु शपथ दिलाई
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीपदान कर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया गया अतिथि स्वागत संस्था के विजय सिंह एवं धर्मेंद्र राठौर द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका मित्तल द्वारा किया गया अंत में आभार फार्मेसी विभाग के प्राचार्य विनोद पाटीदार द्वारा प्रकट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.