ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

ओलावृष्टि एवं वर्षा से प्रभावित फसलों का  सर्वे कार्य लगातार जारी है- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार किसानों की हर चिंता और दुख में उनके साथ है
मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले में ओलावृष्टि एवं वर्षा से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम कितुखेड़ी, गोपालपुर, लोढ़ाखेड़ा, झारड़ा, अड़मालिया, किशनगढ़ में किसानों के खेतों में पहुंचकर अफीम, गेहूं, चना, चिया, अलसी सहित अन्य फसलों को देखा। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में हर खेत पर जाकर सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर गए हैं। सर्वे कार्य लगातार जारी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी खेतों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अफीम फसल के संबंध में नारकोटिक्स विभाग भी मौके पर जाकर खेतों का निरीक्षण कर रहे है। अफीम फसल को हुए नुकसान के विषय में केंद्र सरकार से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही फसल बीमा के मामलों में भी किसानों को पूरा फसल बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार किसानों की हर चिंता और दुख में उनके साथ है। निरीक्षण के अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मल्हारगढ़ एसडीएम सहित अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में किसान एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.