ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

ओलावृष्टि व तेज बारिश से अफीम की फसल पूरी तरह चौपट, किसानों को राहत व मुआवजा देने की मांग को लेकर नारकोटिक्स विभाग को सौपा ज्ञापन।

मन्दसौर। शनिवार को दोपहर 3,30 बजे मल्हारगढ़ क्षेत्र के किशनगढ़, झारड़ा, हरमाला, लसुडिया कदमाला, बोरखेड़ी, फ़तेपुर, बंड पिपलिया, पामाखेडा, गोपालपुरा, मनासाखुर्द, अनूपपूरा सहित अन्य गांवों में जबरदस्त ओलावृष्टि व तेज बारिश से अफीम की फसल पूरी तरह चौपट होगई है। किसानों को बगैर सर्वे के राहत एवं मुआवजे की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव परशुराम सिसौदिया की अगुवाई में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर एवं मन्दसौर विधायक विपिन जैन की उपस्थिति में मन्दसौर नारकोटिक्स कार्यालय का घेराव व नारेबाजी कर केंद्रीय वित्तमंत्री एवं जिला अफीम अधिकारी के नाम जिला अफीम अधिकारी एस के हिंगड़ को मंगलवार को दोपहर 12,30 बजे ज्ञापन सोपे।
ज्ञापन का वाचन करते हुवे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने कहा कि मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से अफीम की फसल पूरी तरह तबाह होगई है अफीम के डोडे सहित पत्ते टूट गए है और अफीम में 100 प्रतिशत नुकसान हुवा है,अफीम की फसल में काफी राशि खर्च होती है और मेहनत भी काफी लगती है।हमारी मांग है कि अफीम उत्पादक किसानों को 10 आरी के नुकसान पर 5 लाख एवं 5 आरी वाले किसानों को 2,50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाय,साथ ही वित्त विभाग पुराने नियमो को बदल कर नियमो में संशोधन भी करे।जब भी अफीम नीति बने उस समय अफीम उत्पादक किसानों को भी उसमें सम्मलित किया जाय ताकि वह अनुभव के आधार पर भौगोलिक स्थिति के साथ अफीम उत्पादक किसानों का पक्ष रख सके।सीपीएस पद्धति को बंद कर सभी किसानों को एक समान 10 आरी के पट्टे चीरा लगाकर अफीम निकालने के लाइसेंस जारी किए जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.