ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर पुलिस द्वारा 01 करोड 50 लाख का एमडी मादक पदार्थ बरामद, ड्रग्स के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा।

मंदसौर। पुलिस द्वारा 01 करोड 50 लाख का एमडी मादक पदार्थ बरामद, राजस्थान के प्रतापगढ के कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला व मंदसौर जिला के भावगढ के हत्या के प्रकरण मे पैरोल से फरार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार को थाना सिटी कोतवाली ने पकड़ने मे सफलता प्राप्त की।
मंदसौर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रतापगढ जिला के कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला व मंदसौर जिला के भावगढ के हत्या के प्रकरण मे पैरोल से फरार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा डेढ़ करोड से अधिक की राशि की ड्रग्स के साथ धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की देवलजी प्रतापगढ राजस्थान निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स की सप्लाय करने के लिये मदंसौर की ओर आने वाला है। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुलशेर खान पठान पिता कासम खान पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राम देलवजी जिला प्रतापगढ राजस्थान, आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार उम्र 35 साल निवासी ग्राम राजाखेडी थाना नई आबादी मदंसौर को एमडी ड्रग्स देने आया था। दोनो आरोपियो को वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये धर दबोचा। निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली के अनुसार दोनो आरोपियो के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार मे कुल किमत 01 करोड 50 लाख है दोनो के कब्जे से अवैध डोडाचुरा किमती 07 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त किये जाने वाले वाहन दो मोटर साईकिल को जप्त किया गया है। कुल मश्रुका 01,51,22,000 रुपये का जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया है। प्रकरण की प्रारंभिक पूछताछ मे जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा एवं अवैध नशीली एमडी ड्रग कहां से लाई जाकर कहां दी जाना थी इसके बारे में पता लगाया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.