ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नितीन नबिन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

नई दिल्ली। 20 जनवरी 2025 रविवार, नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पीएम मोदी ने फूलों का हार पहनाकर दी बधाई। इस मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के इस सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले नितिन नबीन अब तक के सबसे कम उम्र के नेता हैं।

बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज आधिकारिक रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। 45 वर्षीय नबीन न केवल इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता हैं, बल्कि वे एक ऐसी राजनीतिक मशीनरी की कमान संभालने जा रहे हैं, जो आर्थिक और संगठनात्मक रूप से देश की किसी भी अन्य पार्टी से कोसों आगे है।

नितिन नबीन को इस भारी-भरकम जिम्मेदारी के बदले कोई वेतन (सैलरी) नहीं मिलेगी, लेकिन वे जिस संगठन का नेतृत्व करेंगे।

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

जेपी नड्डा ने कहा, ‘मैं नितिन जी को शुभकामनाएं देता हूं। अटल जी, कुशाभाऊ की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें 12वां अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जी बहुत ही छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुके हैं। आपने सारे देश को समझा है। ऐसे नौजवान अध्यक्ष के रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बधाई। आप पार्टी को तेज गति से आगे ले जाएंगे। इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी ने पार्टी को चलाने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया। मुझे ताकत दी। जमीनी स्तर पर जो सहयोग उसका धन्यवाद।

 

नबीन को जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दी

भाजपा के प्रेसिडेंट नितिन नबीन को केंद्र सरकार ने जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। यह ऐलान मंगलवार सुबह उनके कार्यभार संभालने के पहले किया गया। जेपी नड्डा को भी सरकार से इसी तरह का सुरक्षा कवर मिला था, जिसमें सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग व्यवस्था संभाल रही थी। केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर सबसे ऊंचे जेड-प्लस (एएसएल) से लेकर जेड -प्लस, जेड, वाय, वाय प्लस और एक्स कैटेगरी तक होता है। NEWS@C

Leave A Reply

Your email address will not be published.