ब्रेकिंग
एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...

मंदसौर पुलिस द्वारा सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए पर लगातार कार्यवाही करते हुये नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, नईआबादी मंदसौर पुलिस द्वारा सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए पर लगातार कार्यवाही करते हुये नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरणः- प्रदेश में युवाओ में लगातार बढ रहे सिथेंटिक ड्रग एमडी , एमडीएमए आदि जैसे खतरनाक मादक पदार्थ सेवन, जिनसे युवाओ के शारिरीक ,मानसिक व सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया जा रहा है, नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएम आदि के विक्रय की गंभीर शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा समय – समय पर ऐसे तस्करों के विरुदध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था जिसके तहत कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर विनोद कुमार मीणा जिला मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में लगातार कार्यवाही करते हुये नशा परिवहन करने वाले तस्कर को पकडने में मिली सफलता ।

कार्य का विवरणः- थाना नईआबादी पर मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में एम.डी. पावडर व डोडाचुरा, लेकर ख़डा है मुखबीर सुचना विश्वसनीयता से देखते हुए थाना नई आबादी पुलिस द्वारा टीम गठीत कर मौके पर घेराबंदी की गई। थाना नई आबादी टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर आरोपी वसीम पिता आमीन जंगु जाति मुल्तानी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर मंदसौर को पकडा जिसके से कब्जे से कुल अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम एमडी पाउडर व 5 किलो डोडाचुरा मिला जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 05/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया।

जप्त सामग्रीः- 1. अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम एमडी पाउडर कीमती 1,00,000 रुपये

2. अवैध 5 किलो डोडाचुरा कीमती 10,000 रुपये

3. एक विवो कम्पनी का एन्ड्राईड फोन कीमती 20,000 रुपये

गिरफ्तार आरोपीः- वसीम पिता आमीन जंगु जाति मुल्तानी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर मंदसौर

फरार आरोपी – फैजान निवासी नयापुरा मंदसौर।

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में उनि कुलदीपसिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, उनि महेन्द्रसिह यादव व थाना नई आबादी टीम का का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.