ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

तेंदुए के हमले से खुद को बचाना और दूसरों को बचाने का प्रयास करना एक अत्यंत साहसिक कार्य है, और ऐसी वीरांगना महिला को निश्चित रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए, मंदसौर कलेक्टर से श्रीमति विष्णुबाई को राष्ट्रपति या राज्यपाल पुरस्कार जैसे सम्मान दिलवाने की मांग-एनजीओ

मध्यप्रदेश, मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक तेदुआ गलियों मे दौड़ता रहा, तेदुआ एक निर्माणाधीन मकान मे घुस गर गया, क्षेत्र मे भय के माहोल मे एक महिला ने हौंसलें से दिमाग लगाकर तेदुआ को घर मे कैद कर दिया। महिला ने तेंदुआ की झपट से खुद को बचाकर बड़ी बहादुरी का कार्य तो किया ही है पर वहां मौहल्ले मे बच्चों और बुजुर्गाे का शिकार बनने से बचाया।
गैर सरकारी संस्था रूरल पब्लिक सर्विसेस के डायरेक्टर राधेश्याम मारू पत्रकार ने जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर से मांग की है की जांबाज महिला श्रीमति विष्ण पति ओमप्रकाश राठौर को पुरस्कुत करने के प्रस्ताव पर विचार करे और ऐसी मात्र शक्ति को सम्मान मिले ऐसे प्रयास किये जावे।
तेंदुए के हमले से खुद को बचाना और दूसरों को बचाने का प्रयास करना एक अत्यंत साहसिक कार्य है, और ऐसी वीरांगना महिला को निश्चित रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए; एसी बहादुरी न सिर्फ जान बचाती है बल्कि पूरे समुदाय में हिम्मत और सुरक्षा का एहसास कराती है, और ऐसे ही लोगों को राष्ट्रपति या राज्यपाल पुरस्कार जैसे सम्मान मिलने चाहिए तॉकि दूसरों को भी प्रेरणा मिले और वन्यजीवों के साथ सुरक्षित सह-अस्तित्व के लिए जागरूकता बढ़े। शहर व जिला के प्रबुद्धजनों को इस महिला के कार्य की सराहना करनी चाहिए।

एक शिर्ष समाचार पत्र के अनुसार ……..
गलियों में दौड़ा तेंदुआ…फिर घर में घुसा, विडियो देखें, मंदसौर में 4 घंटे मचाई दहशत; वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज किया
मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र की एक कॉलोनी में घुसे तेंदुए को 4 घंटे बाद रेस्क्यू किया जा सका। तेंदुआ मयूर कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर बैठ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
जिस गली के मकान में तेंदुआ बैठा था, वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद बेहोश तेंदुए को उठाकर पिंजरे में डाला। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है, जिसमें तेंदुआ कॉलोनी की गलियों में दौड़ता नजर आ रहा है।

‘‘मकान से बाहर निकली महिला, तेंदुए को अंदर बंद किया‘‘
17 दिसंगर 2025 बुधवार सुबह करीब 8 बजे मयूर कॉलोनी में रहने वाले बंशी राठौर और संजय जाधव ने सबसे पहले तेंदुए को घूमते देखा। इसी बीच तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ा और एक मकान में घुस गया। मकान के भीतर एक महिला रोजमर्रा के काम में लगी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने वन विभाग को अलर्ट किया। फिर मौके पर पहुंचकर संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गांधी सागर से विशेषज्ञों की टीम को मंदसौर बुलाया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों और वनकर्मियों ने उछलकूद कर रहे तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर लिया। डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर संजय रायखेरे ने कहा- यह नर तेंदुआ है, जिसकी उम्र 5 से 8 साल के बीच है। तेंदुए को शाम को सुरक्षित गांधी सागर के जंगल में छोड़ दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.