प्रदेश की सभी पंचायतों में अटल ई-सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे-प्रहलाद पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री म.प्र.शासन
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के 70 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति मे सीएम मोहन यादव ने उनका स्वागत किया।
बुधवार को एक दिवसीय विशेष सत्र रखा गया। आयोजित सत्र में मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध बनाने के संकल्प पर विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव रखे गये। विधायकों को प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी पंचायतों में अटल ई-सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 1 हजार से ज्यादा जगहों पर ई सेवा शुरु हो भी चुकी है। यहां आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, डिजिटल भुगतान जैसी कई सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल रहीं हैं।
मध्यप्रदेश की पंचायतों में अटल ई-सेवा केंद्र (Atal Seva Kendra – ASK) कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में स्थापित किए जा रहे हैं। यहां ग्रामीणों को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी व आवेदन जैसी सुविधाएं मिल रहीं है बल्कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, डिजिटल भुगतान की सेवा भी उपलब्ध हो रही है। इस प्रकार ई सेवाओं के रूप में एक ही छत के नीचे ज्यादातर जरूरी काम हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास का यह महत्वपूर्ण कदम है। अटल ई सेवा केंद्र सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं। हर ग्राम पंचायत तक पहुंचकर सेवाओं को पारदर्शी और सुलभ बनान के लक्ष्य से ये केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को छोटे मोटे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ता। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा सत्र में कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। हमने सड़क जैसी बुनियादी ढांचागत पहल, पंचायत सशक्तिकरण और स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो, रोजगार बढ़े और शहरों की ओर पलायन रुके। प्रदेश की सभी पंचायतों में अटल ई-सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
