ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मंदसौर थाना शहर कोतवाली द्वारा सायबर ठगो को झारखंड राज्य से किया गिरफ्तार, कुल 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 लाख रुपये नगद, 05 मोबाईल फोन एवं 10 मोबाईल सिम जप्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सायबर ठगो को झारखंड राज्य से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

Image

घटना का संक्षिप्त विवरण – इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पर एक दिसंबर 2025 को फरियादी राजेश पिता रामनिवास परमार उम्र 55 साल निवासी माल गोदाम रोड पाटील कोलोनी मंदसौर के द्वारा एक लेखिय आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथएक दिसंबर 2025 से 07-10-2025 के मध्य सायबर ठगो के द्वारा कुल 07 लाख 40 हजार 560 रुपये धोखाधडी से फरियादी के बैंक के खाते से प्राप्त कर लिये। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 655/2025 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया।

अनुसंधान के दौरान तकनिकी जानकारी सायबर सेल से प्राप्त की जाकर 02 पुलिस टीम जिसमें एक का नेतृत्व उनि संदीप मौर्य थाना कोतवाली एवं दुसरी टीम का नेतृत्व उनि विनय बुंदेला एवं उनि अविनाश सोनी के द्वारा किया गया। उपरोक्त दोनों पुलिस टीम के हमराह सायबर सेल के प्रधान आरक्षक आशीष, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक कमलेश भदौरिया, प्रआर हरीश यादव थाना दलौदा, आर. हरीश राठौर, आर नरेन्द्र सिंह को रवाना किया गया। उपरोक्त दोनों पुलिस टीम द्वारा झारखंड के थाना सारठ के जिला देवघर से उपरोक्त प्रकरण के 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही आरोपियों के कब्जे से लक्जरी 05 मोबाईल जिसमें 03 आईफोन व 02 स्मार्टफोन शामिल है तथा 10 मोबाईल सिम एवं धोखाधडी से प्राप्त 01 लाख रुपये जप्त किया गया। उक्त दोनो पुलिस टीमों को आरोपियो को गिरफ्तार करने मे काफी परेशानियो का सामना करना पडा। जिसमे मुख्य रुप से आरोपियो के गावों एवं खेतों मे रात्रि के समय दबिश देने पर ग्रामवासियो से काफी परेशानी आई। ठंड का मौसम होने से भी झारखंड उत्तरी क्षेत्र में राज्य होने से काफी परेशानी पुलिस को आई, उपरोक्त आरोपियो को पुलिस द्वारा करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय कर गिरफ्तार किया गया। जिसमे भी पुलिस को परेशानियो का सामना करना पडा।

उपरोक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत करने हेतु आरोपियो का ट्राजिंट वारंट झारखंड के जिला देवघर के न्यायालय से प्राप्त किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम- 01 बोलबम पिता रामचंद्र रवानी उम्र 26 साल निवासी ग्राम नवाडी थाना सारठ जिला देवघर राज्य झारखंड,

02 राजरोशन पिता पवन रवानी उम्र 22 साल निवासी सियाटांक पोस्ट टापोवन जिला देवघर राज्य झारखंड,

03 पिंटु उर्फ मांटु पिता रामचंद्र रवानी उम्र 22 साल निवासी नवाडी थाना सारठ जिला देवघर राज्य झारखंड,

जप्त मश्रुका- 05 मोबाईल किमती 3 लाख 50 हजार, 01 लाख नगद, 10 मोबाईल सिम,

Image

पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में पुष्पेन्द्र सिह राठौर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि संदीप मौर्य,उनि विनय बुंदेला थाना वायडी नगर, उनि अविनाश सोनी, उनि रितेश नागर, प्रधान आरक्षक 639 आशीष बैरागी, प्रधान आरक्षक 467 मनीष बघेल, प्रधान आर. 235 मुजफ्फर शेख (सायबर सेल जिला पुलिस कार्यालय मदंसौर), प्रधान आरक्षक 402 कमलेश भदौरिया, प्रआर आरक्षक 173 हरीश यादव थाना दलौदा, आर. 463 हरीश राठौर, आर 161 नरेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.