ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

रतलाम जिले के जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया, इस घटना से लोगों में हडकंप मच गया।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया, जिससे घटना की सूचना मिलने ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. आसपास की फैक्ट्री और घरों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा लिया गया है. गनीमत रही की बड़ी मात्रा में गैस का रिसाव नहीं हुआ, अन्यथा मजदूरों की जान भी जा सकती थी। फायर ब्रिगेड की मदद से पानी की बौछार करके गैस के असर को कम किया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 मजदूरों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसमें से 5 मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रतलाम नाका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल लेबोरेटरी नामक फैक्ट्री में गैस सिलेंडर से लीकेज हुआ है. फैक्ट्री में फेरिक सल्फेट बनाया जाता है. फैक्ट्री से क्लोरीन गैस के रिसाव होने की पुष्टि रतलाम एसपी अमित कुमार ने की है. जिसका इस्तेमाल फेरिक सल्फेट पाउडर बनाने में किया जाता है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा नगर में औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया, जिससे श्रमिकों व क्षेत्र में उपस्थित लोगों का जी मिचलाने लगा, आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होने लगी. इस घटना से लोगों में हडकंप मच गया।

घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंच गए. इसके अलावा जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. जावरा थाना पुलिस फैक्ट्री प्रबंधन और मालिक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि “गैस सिलेंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है, जानकारी मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी, ये रिसाव लापरवाही की वजह से हुआ है, पुलिस जांच कर रही है. एसडीआरएफ की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है।
सूचना मिलने पर टीम पहुंची व गैस रिसाव को ब्लॉक किया. एसडीईआरएफ की टीम बुलाई गई है. पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी लगी हुई है. कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.