मंदसौर मे जीतू ने अपने भाषण की शुरूआत वोट चोर गंददी छोड के नारे से की, पार्टी कार्यक्रताओं से खुब लगवाए नारें
मंदसौर। कांग्रेस की जनसभा मे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाषण की शुरूआत वोट चोर गंददी छोड के नारे से शुरूआत की श्री पटवारी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का निर्वाचन आयोग बीजेपी का पन्ना प्रमुख व एंजेन्ट के रूप में काम कर रहा है। बिते लोकसभा व विधान सभा चुनाव मे काग्रेस की लहर होने के बावजूद वोट चोरी के कारण बीजेपी चुनाव जीत गई। श्री पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र बचाना हमारी डूयटी है क्योकि हमारी पार्टी ने देश आजाद कराया।
भष्टाचार खत्म करने की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब चुप है। देश के संसाधन चुनींदा उद्योगपतियों को दिए जा रहे है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ देश में आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे मोन है। श्री पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की नौजवान पीडी नशे की लत से पीडित हो गई है क्योकि प्रदेश में नशा का कारोबार तेजी से बढा है और कांग्रेस पार्टी बच्चों की भविष्य को देखते हुए इस प्रदेश सरकार का जोर शोर से पुरे प्रदेश में विरोध कर रही है हम प्रदेश की नो जवान पीडी को नशे की जद में नही जाने देगे। श्री पटवारी ने कहा कि मंदसौर व नीमच जिले को नशे का कोरिडोर बना दिया है।
श्री पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के टीवी इन्टरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि मोहन यादव मुझे नशेडी बोलते है मै मोहन यादव को चुनोती देता हूं कि दोनो का नारको टेस्ट करा ले पता लग जायेगा।
श्री पटवारी ने मोहन यादव पर आरोप लगाया कि लाडली बहना को 3000 रू. प्रति माह देने मांग की थी वह पुरी नही की, किसानों को 3100 रू. देने की बात वह भी मांग पुरी नही की, समर्थन मूल्य पर गेहू के दाम 2700 रू., सोयाबीन 6000 रू. प्रति क्विटल किसानो को नही दिये न ही बीमा की राशी दी व नही सर्वे करवाया ना ही मुआवजा दिया।