ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

ठेला गाड़ी भी सड़क के बीचो बिच खड़ी रहती, बिड़गी मंदसौर शहर की यातायात व्यवस्था,

ग्राहक पंचायत ने पुलिस अधीक्षक श्री आनंद को ज्ञापन देकर कहा ट्रैफ़िक की समस्या का स्थायी समाधान करें
मंदसौर । ग्राहक पंचायत ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को ज्ञापन दिया औऱ मांग रखी की ट्रैफ़िक की समस्या का स्थायी समाधान करें। शहर मंदसौर मे विगत कुछ महीनों से यातायात की स्तिथि बड़ी ख़राब हो चुकी है। मुख्य बाजार में दिन में कई बार ट्रैफ़िक जाम लग जाता है, यहाँ से आवागमन करना दिन में बड़ा मुश्किल होता है। दिन में शहर के अंदर भारी वाहन घूमते है जिससे दुर्घटना व ट्रैफ़िक जाम की स्तिथि बनी रहती है।

मुख्य मार्गो पर ठेला गाड़ी भी सड़क के बीचो बिच खड़ी रहती है, जिससे ट्रैफ़िक जाम होता है। ट्रैफ़िक जाम के समय यातायात विभाग का कोई कर्मचारी क्षेत्र में दिखाई नहीं देता। जिससे पब्लिक औऱ संबंधित क्षेत्र के व्यापारी भी परेशान होते है।  जिन क्षेत्र में अक्सर जाम की स्तिथि बनती है उसके नाम  सदर बाजार, कालिदास मार्ग, बस स्टेण्ड से गाँधी चौराहा जाने वाला मार्ग, गाँधी चौराहा औऱ यहां से ठचस चौराहा जाने का मार्ग, ठचस चौराहे से गोल चौराहे, मुनीम जी की तरफ जाने वाला रास्ता व गोल चौराहा से नयापुरा जाने वाले रास्ते औऱ गाड़िया व ठेले बिच सड़क पर खड़े रहते है जिससे आवागमन का मार्ग छोटा हो जाता है जिससे वहां से निकलने में काफ़ी कठिनाई होती है।

इस प्रकार की समस्या को लेकर कल ग्राहक पंचायत ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को ज्ञापन दिया औऱ मांग रखी की ट्रैफ़िक की समस्या का स्थायी समाधान करें। जिससे पब्लिक को ट्रैफ़िक जाम से छुटकारा मील सके। ज्ञापन देते समय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव नवनीत शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय कोठारी, जिला सचिव आशीष भाटिया, उमराव सिंह जैन, नीलेश सेन एवं विजय पाल सिंह देवड़ा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.