ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

नशा नाश की जड़ है,नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठोस कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नशा परिवार, समाज और देश की खुशहाली और समृद्धि को कई गुना पीछे ले जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 5 वर्ष पहले की थी। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब दुकानों और बार पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान का सफल संचालन किया गया। पुलिस नशा कारोबारियों के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कस रही है।

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए कानून के साथ सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार समाज से नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं।

भोपाल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। कोई कितना भी पहुंच वाला क्यों न हो, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को रवींद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया।

विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कारों का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख 52 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में 339 करोड़ रुपए की पेंशन का सिंगल क्लिक से अंतरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नशा मुक्ति पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2023-24 के लिए विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार भी वितरित किए। इसके अंतर्गत शुद्धि नशामुक्ति केंद्र के अध्यक्ष राजीव तिवारी, शहीद भगत सिंह सेवा समिति से सुजीत कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस उप-आयुक्त इंदौर राजेश दंडौतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा प्रशांत चौबे और उप पुलिस अधीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट संतोष पटेल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.