ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

पोरवाल खाद भण्डार, मल्हारगढ़ के लायसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित

मंदसौर 2 अगस्त 25/ रविन्द्र मोदी, उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को मानक स्तर के कृषि आदान यथा उर्वरक, बीज, कीटनाशक इत्यादि निर्धारित मूल्य में मिले।

इसी तारतम्य में उप संचालक कृषि द्वारा गठित दल द्वारा लगातार कार्यवाही कर 2 अगस्त को मल्हारगढ़ में फर्म पोरवाल खाद भण्डार, प्रोपराईटर जयदीप पोरवाल के फर्म पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, निरीक्षण दल को फर्म पर बिना ‘ओ’ फार्म के उर्वरक भण्डारण एवं कय-विक्रय, मूल्य सूचि एवं सकंध पंजी, विक्रय दर बोर्ड का संधारण नहीं करना, केश केडिट मेमौ जारी न करना, निर्धारित अभिलेखों का संधारण न रखने के कारण उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 4, 5, 8 व 35 का स्पष्ट उलंघन पाया गया, जिससे उक्त फर्म का लायसेंस निलंबित किया गया है।

उक्त कार्यवाही के दौरान उप संचालक कृषि रविन्द्र मोदी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती अनिता धाकड़, पी.एस. कटारा, उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चेतन पाटीदार, कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.