मंदसौर पुलिस द्वारा दो प्रकरण में कुल 70 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब व 222 लीटर देशी विदेशी शराब जप्त
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध शराब की धर पकड हेतु चलाये गये विशेष अभियान के चलते पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द के निर्देशन एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता कुरील व दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन रोकथाम व धर पकड अभियान के तहत थाना प्रभारी शामगढ धर्मेन्द्र शिवहरे द्वारा गठित टीम के प्रभारी उनि मनोज महाजन एवं उनकी टीम व्दारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दो प्रथक प्रथक प्रकरण में कुल 292 लीटर अवैध शराब एवम् एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।