ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

‘मन की बात’ देश की आत्मा से जुड़ाव का माध्यम: प्रेरणा, दिशा और विश्वास का स्रोत – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

मध्य प्रदेश की बेटी बालाघाट की सुश्री सुमा उइके, जिन्होंने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मशरूम उत्पादन, पशुपालन और ‘दीदी कैंटीन’ जैसे उद्यमों से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। सुश्री सुमा उइके का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

रीवा में प्रधानमंत्री श्री मोदी की “मन की बात” का किया श्रवण

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ‘मन की बात’ सिर्फ संवाद नहीं, यह देश की आत्मा से जुड़ाव का माध्यम है — प्रेरणा, दिशा और विश्वास का स्रोत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक होता है। ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी ने जन-मन में नई ऊर्जा का संचार किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों, योग और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों के साथ-साथ आपातकाल की विभीषिका को भी याद किया। आपातकाल का दौर लोकतंत्र के लिए एक काली रात था, जिसे देशवासियों ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से समाप्त किया। यह हमारी लोकतांत्रिक चेतना की अमिट मिसाल है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के बूथ क्रमांक 111 स्थित निवास में प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी बालाघाट की सुश्री सुमा उइके, जिन्होंने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मशरूम उत्पादन, पशुपालन और ‘दीदी कैंटीन’ जैसे उद्यमों से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। सुश्री सुमा उइके का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। साथ ही यह अन्य महिलाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत का ‘ट्रेकोमा मुक्त’ घोषित होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की सतत मेहनत का परिणाम है। यह ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘जल जीवन मिशन’ की सामूहिक सफलता का भी परिचायक है। यह जनसहभागिता आधारित स्वास्थ्य सुधार मॉडल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा ‘फिटनेस के लिए 10% तेल कम’ जैसे छोटे लेकिन प्रभावशाली सुझाव हर घर को स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाने का सरल मंत्र हैं। फिट

 

नेस और वेलबीइंग के लिए यह सतर्कता, न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे राष्ट्र को सशक्त बनाती है। ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की भावना को वैश्विक मंच पर जिस गरिमा से प्रस्तुत किया गया, वह भारत की प्राचीन जीवन पद्धति की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। 10 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विस्तार, लाखों लोगों की सहभागिता और विशाखापत्तनम से हिमालय तक की प्रेरक झलकियाँ, भारत की ‘जनभागीदारी से जनस्वास्थ्य’ की दिशा में अद्वितीय यात्रा को दर्शाती हैं।

* अंकुश मिश्रा

Leave A Reply

Your email address will not be published.