ब्रेकिंग
विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए36 कोम को साथ लेकर चलने वाले को ही प्राथमिकता, मंदसौर मे केन्द्रीय प्रवेक्षक मनीष यादव ने ली कार्यक्रताओं की बैठक

मंदसौर। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले में केंद्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश पर्यवेक्षक भेजे गए । यह पर्यवेक्षक जिले के हर ब्लॉक व गांव में जाकर कार्यकर्ताओं,पार्टी के वरिष्ठ जनों पदाधिकारीयो से चर्चा कर नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चयन करेंगे । इसी सिलसिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद चयन हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन,पीसीसी पर्यवेक्षक राजकुमार उपाध्याय ,जिला प्रभारी जयवर्धन सिंह आदि सभी नेताओं की मंदसौर जिला मुख्यालय पर आमद हुई व जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन में संगठन सर्जन अभियान के बारे में विस्तार से बताया । सभी पर्यवेक्षक गण अगले 6 दिन मंदसौर जिले में ही रहेंगे वह हर ब्लॉक में जाकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया को पूरी करेंगे ।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूरे जिले से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, एकजुटता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया । उन्होंने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है, और जब कार्यकर्ता संगठित होंगे, तभी पार्टी मजबूत होगी ।  श्री यादव ने स्थानीय नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मंदसौर जैसे क्षेत्रों में जागरूकता और जनसंवाद के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा मिल रही है । श्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा अनुरूप ही यह संगठन सृजन का कार्यक्रम प्रदेश में चलाया जा रहा है और हम जिले हर ब्लॉक स्तर पर जाकर संगठन के लोगों से मिलेंगे । और जो कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी में हमेशा 365 दिन सक्रिय रहने वाला, 36 कोम को साथ लेकर चलने वाला, पार्टी के धरने प्रदर्शन में आने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
इस अवसर पर पीसीसी पर्यवेक्षक राजकुमार उपाध्याय ने कहा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन की भूमिका और उसकी आवश्यकता पर  प्रकाश डाला । श्री उपाध्याय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूर्ण निर्वहन करते हुए जिले के हर ब्लॉक,गांव,शहर क्षेत्र में जाकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों मिलेंगे । श्री उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि एक सशक्त और सक्रिय संगठन ही किसी भी आंदोलन या अभियान की रीढ़ होता है । तब कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुड़ते हैं, तब संगठन मजबूत होता है । इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया । उन्होंने युवाओं की भागीदारी को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि युवाशक्ति संगठन की धुरी बन सकती है। इस अवसर पर श्री नटराजन ने आगे कहा की संगठन में मोटर गाड़ी में घूमने वाला व्यक्ति नहीं चाहिए, हमें तो सिर्फ मैदान में संघर्ष करने वाला व्यक्ति चाहिए । श्री नटराजन ने कहा कि अब ऐसे लोग ही संगठन में जगह पाएंगे जो संगठन को मजबूत कर मैदानी स्तर पर पार्टी की लड़ाई लड़ सके ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हूँ प्रदेश नेतृत्व का, राहुल जी का जिन्होंने हमें मंदसौर जिले में संगठन को मजबूत करने का संगठन सर्जन अभियान का दायित्व सौंपा । श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी संकल्प लें कि संगठन को एकजुट, अनुशासित और जनसेवा के लिए समर्पित बनाएँगे । श्री सिंह विधायक श्री विपिन जैन द्वारा चलाए गए शिवना शुद्धिकरण की तारीफ करते हुए कहा कि के विधायक ने जो असंभव कार्य था उसे कुछ दिनों में नदी को प्रदूषण मुक्त किया हे  वह काबिले तारीफ है । हम जल्द ही संगठन को एक मजबूत नेतृत्व मैदानी क्षेत्र से खोज कर देंगे ।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्वागत भाषण देते हुए मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक  विपिन जैन ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि आज हम सभी संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एकत्रित हुए हैं। यह मंच हमारे संगठन की शक्ति, एकता और समर्पण का प्रतीक है । जिले में पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संगठन अब और मजबूत होगा । इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सभी सभी नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की  । वहीं अंत में अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत लोगों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे जिले व स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.