Madhya Pardesh// मंदसौर। कार्य का विवरणः – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्द चलाये गये विशेष अभियान के चलते पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एव विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में उनि एम एल चोहान को 14.06.2025 तथा 15.06.2025 के दरमीयान रात्रि मुखबीर की सूचना मिली की एक नीले रंग के बिना नम्बर के ट्रेक्टर मय टेंकर के एक व्यक्ती मेलखेड़ा तरफ से गरोठ भानपुरा के रास्ते जोधपुर जाने वाला है टेंकर के अन्दर स्कीम बनाकर डोडाचुरा भरा है ।
मुखबीर द्वारा दी गई सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक हरीश मलावीय थाना प्रभारी गरोठ के निर्देशन में उनि एम एल चोहान द्वारा एक टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु रवाना होकर वारनी फंटा मेलखेड़ा गरोठ रोड़ पहुंच कर नाका बंदी की गई जो मुखबीर सूचना अनुसार एक नीले रंग के सोनालीका ट्रेक्टर मय टेंकर को रोककर नाम पता पूछने पर ट्रेक्टर चालक ने अपना नाम नेताराम पिता अर्जुनराम विशनोई उम्र 30 साल निवासी उदाणियो की ढाणी, सांवरीज थाना फलोदी जिला जोधपुर राजस्थान का होना बताया। टेंकर को चेक करने पर टेंकर के उपर दो पार्ट बने होकर एक पार्ट के आगे के मूह में स्कीम बनाकर 10 प्लास्टीक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा होना पाया गया व दुसरा पार्ट खाली होना पाया गया ताकि पुलिस चेक करे तो टेंकर के पिछे के खाली पार्ट देखकर भ्रमित हो जाये । सभी प्लास्टीक कट्टो को टेंकर से बाहर निकालकर चैक करने पर उक्त सभी 10 कट्टो में कुल 2 क्विंटल 7 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा होना पाया गया। आरोपी नेताराम से उक्त डोडाचुरा मय सोनालीका टेक्टर व टेंकर के जप्त कर गिरफ्तार किया गया ।आरोपी नेताराम से पुछताछ के दोरान आरोपी द्वारा बताया गया की मैंने उक्त डोडाचूरा महेन्द्र सिंह पिता रामसिंह निवासी डुंगरखेड़ी थाना सुवासरा से लिया था तथा मैं यह माल अपने मामा के लड़के रामपाल पिता बाबुलाल विशनोई निवासी भीमसागर थाना लोहावट जिला जोधपुर को देने जा रहा था। उक्त दोनो आरोपीयो की तलाश जारी है।
विशेष – आरोपी द्वारा तस्करी करने का नायाब तरीका ईजाद किया गया है जिसमें आरोपी ने पानी के टेंकर से तस्करी की है ओर पानी के टेंकर पर ऐसा कोई निशान नही छोड़ा था जिससे यह स्पष्ट हो सके की यह टेंकर जोधपुर राजस्थान का है। ओर टेंकर के उपर दो पार्ट बनाकर एक पार्ट के आगे के मूह में स्कीम बनाकर 10 प्लास्टीक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भर लेते थे ओर दुसरा जो मुख्य पार्ट होता था उसे खाली छोड़ देते थे ताकि पुलिस चेक करे तो टेंकर के पिछे के खाली पार्ट को देखकर भ्रमित हो जाये ।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ उनि एम एल चौहान , आर 482 मुख्तयार गुर्जर , आर 810 पंकेश कुमावत , आर चालक 710 शैतान कछावा , आर 464 रणजीत सिंह , आर 244 बाबुलाल अहीर ,आर 110 रामकरण गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।