मंदसौर मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा शिवना शुद्धिकरण अभियान में शासन, प्रशासन को इस पुनीत कार्य में सहयोग करें क्योंकि नदियां हम सब की है।
मन्दसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान में आज पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने शिवना तट पर श्रमदानियो के बीच पहुंचकर श्रमदान किया। प्रातः 7 से 9 बजे के बीच रोजाना चलने वाले श्रमदान में दिग्विजय सिंह ने पौने आठ बजे शिवना तट पर पहुंच कर सवा घंटे श्रमदान किया।
श्री सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवन रेखा है और नदियों को शुद्ध रखना बहुत आवश्यक है। मंदसौर विधायक विपिन जैन शिवना शुद्धिकरण जन अभियान के माध्यम से जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है । श्री सिंह ने आगे कहा कि इस अभियान में सभी समाजजन, प्रबुद्धजन व आम आदमी का समर्थन मिल रहा है ।
श्री सिंह ने शासन, प्रशासन से आग्रह किया कि वह भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें क्योंकि नदियां हम सब की है।
29 वें दिन गुरुवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान में भाग लेकर श्रमदानियों ने नदी से 12 ट्राली जलकुंभी व गाद नदी से निकाली ।
गुरुवार को को श्रमदान करने वालो में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधायक विपिन जैन, कांग्रेस जन सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजुद थे।