ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आदिवासी और अति पिछड़े समाज का उत्थान करने, उन्हें आगे लाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करना होगा।  दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर  विकास में उनकी मदद करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजाति, अति पिछड़े और वंचित वर्ग के कल्याण, विकास और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है, जिसमें भारिया, सहरिया, बैगा वर्ग शामिल हैं। इन वर्गो की उन्नति और विकास के लिए नौ से अधिक विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उनको दिया जा रहा है। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, पक्के  आवास सहित अन्य सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाएं कच्चे चूल्हे पर खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुएं से महिलाओं और परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियां होती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इन गरीब महिलाओं की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू कर निःशुल्क गैस चूल्हा कनेक्शन प्रदान किए  हैं। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को हर साल पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विगत एक दशक से अधिक समय से देश को आगे ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। यह संविधान की ही ताकत है कि आज भारत  की राष्ट्रपति आदिवासी परिवार से आती है। वे  शिक्षिका रही हैं। उन्होंने समुदाय की शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास और उन्नयन के लिए काम किया है।आज राष्ट्रपति पद को शुशोभित कर रही हैं। 

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ वीर शंकर शाह, रघुनाथ शाह के वंशजों का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। सभी को शिक्षा का महत्व समझना होगा। शिक्षा के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में प्रतापगढ़ क्षेत्र के बच्चे, युवा सभी अपनी सहभागिता दें। 

राज्यपाल श्री पटेल ने हितग्राही के आवास पर किया भोजन

सिलवानी जनपद के प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य  प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही अवधेश बारीवा के घर पहुंचे। उनके घर पर उनके साथ भोजन किया। राज्यपाल से संवाद के दौरान हितग्राही अवधेश बारीवा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.