ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल । एक महिला अधिकारी ने रिश्वत की रकम के कलेक्शन के लिए एक आउटसोर्स कर्मचारी को नियुक्त कर दिया था। आज जब लोकायुक्त पुलिस की टीम ने महिला अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, खुलासा हुआ कि रिश्वत की रकम लेने, महिला अधिकारी की जगह आउटसोर्स कर्मचारी आता है। पुलिस में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7 सालों के लिए मछली पालन का ठेका मिला था, लेकिन राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा सराफ इसके लिए हर महीने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं और न देने पर काम में रुकावट डालने और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द करने की धमकी दी है।
इसके बाद कादरी ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम राजगढ़ पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक गौरी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला अधिकारी सुरेखा सराफ को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है। लोकायुक्त की टीम सुरेखा सराफ की तलाश कर रही है।
ट्रैप दल के सदस्य में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक श्रीमती नेहा परदेसी, आरक्षक मुकेश परमार, आरक्षक विनोद यादव और आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह शामिल रहे। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.