ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंदसौर पुलिस द्वारा रतलाम के मनीष और पिकेंश से 7 लाख 75000 रू. की अवैध शराब 155 पेटी जप्त

मंदसौर। जिला पुलिस अधिक्षक एवं प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा की टीम ने अवैध शराब तस्करों पर पुलिस थाना वायडी नगर उनि कपिल सौराष्ट्रीय एवं उपनिरीक्षक विनय बुंदेला द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 अप्रैल 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान गुराडिया फंटा पर संदिग्ध वाहन क्र. MP44 GA1853 को रोकने का प्रयास किया जो वाहन चालक ने वाहन नही रोका जिसे घेराबंदी कर रोका गया जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे जिन्होने अपना नाम मनीष पिता चैनदास जाति बैरागी उम्र 27 साल निवासी ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम व पिकेंश पिता राधेश्याम जी जाति बैरागी उम्र 22 साल निवासी परवलिया थाना रिंगनोद जिला रतलाम बताया।

जिनके कब्जे के वाहन क्र एमपी 44जीए1853 की तलाशी ली गई जो वाहन मे अवैध रुप से ले जा रही 155 पेटी देशी प्लेन मदिरा होना पाई गई जो उक्त दोनो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध रुप से ले जा रही 155 पेटी देशी प्लेन मदिरा शराब जिसमे कुल 1395 बल्क लीटर किमती 775000 रु को आरोपीयों के कब्जे से विधिवत जप्त करते हुए आरोपीयों के विरुध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयों से शराब के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.