ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्रोत हैं।

Mahatma Gandhi worked for non-violence, freedom and humanity: Mohan Yadav - Bhopal News in Hindiभोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष कर भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया।
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों जापान के प्रवास पर हैं, उन्होंने कोबे शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा। भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी के बारे में ठीक ही कहा था कि “भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।”
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्रोत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनको स्मरण करता हूं।”
मुख्यमंत्री यादव ने जापान प्रवास की चर्चा करते हुए कहा कि मैं मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मध्य प्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का दायित्व बनता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं। यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री यादव इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं और उन्हें इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। राज्य में फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। News@Copy Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.