ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वे भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं, ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देशविरोधी है और राहुल गांधी उस मानसिकता के सिरमौर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा के तमाम नेता हमलावर हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह बडे़ दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि जब देखो देशविरोधी तरीके से कांग्रेस अपनी पहचान बनाती है। राहुल गांधी इसके सिरमौर हैं। अतीत में उनके नेताओं के बयानों को देखें तो यह साफ नजर आता है कि वे आतंकवादियों का किस तरह से सम्मान करते हैं। देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर उन्होंने देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वे भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं, ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि लोकतंत्र में नीतियों और अन्य चीजों को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है। लेकिन, देशविरोधी मानसिकता को जनता किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करेगी।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को सच्ची स्वतंत्रता मिली थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि भागवत ने जो कहा है, वह राजद्रोह के समान है क्योंकि उनका मतलब है कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है, संविधान अवैध है। किसी दूसरे देश में तो अब तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता।
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक राहुल गांधी के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है।

Copy@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.