ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

धुंधडका मे सामूहिक विवाह सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता के हो

ImageMadhya Pardesh// मंदसौर।  शासन द्वारा हर वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके जीवन को संवारने का काम किया जा रहा है। उक्त बात उप मुख्यमंत्री जगदीष देवडा धुधड़का मे एक विवाह सम्मेलन मे कही। उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता के हो सके। कई ऐसे माता पिता होते हैं जो पैसे के अभाव में बेटी का विवाह संपन्न कराने में अनेकों परेशानी से सामना करते हैं। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है।  मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश जी देवड़ा कल गुरूवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान धुंधडका में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता की। सरपंच कन्यादान सामुहिक विवाह सम्मेलन मे सभी नवयुगल वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कर सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी 51 जोड़ों को रू 5000-5000 की उपहार राशि व सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की तथा उपस्थित गणमान्यजन से संवाद किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, धुंधड़का मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, गुर्जरबर्डिया मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन, धुंधड़का सरपंच लोकपालसिंह सिसौदिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्र के आमजन उपस्थित रहे।

Image

 

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया


उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन के प्राप्त होने से अब आसपास के लोगों को एक्स-रे मशीन की सुविधा प्राप्त होगी। आसपास के गांव वालों को मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा, उनको धुंधडका अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी।  इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, सरपंच धुंधड़का लोकपाल सिंह सिसोदिया, बीएमओ जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.