ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वे भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं, ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देशविरोधी है और राहुल गांधी उस मानसिकता के सिरमौर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा के तमाम नेता हमलावर हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह बडे़ दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि जब देखो देशविरोधी तरीके से कांग्रेस अपनी पहचान बनाती है। राहुल गांधी इसके सिरमौर हैं। अतीत में उनके नेताओं के बयानों को देखें तो यह साफ नजर आता है कि वे आतंकवादियों का किस तरह से सम्मान करते हैं। देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर उन्होंने देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वे भारतीय लोकतंत्र में दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं, ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि लोकतंत्र में नीतियों और अन्य चीजों को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है। लेकिन, देशविरोधी मानसिकता को जनता किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करेगी।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को सच्ची स्वतंत्रता मिली थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि भागवत ने जो कहा है, वह राजद्रोह के समान है क्योंकि उनका मतलब है कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है, संविधान अवैध है। किसी दूसरे देश में तो अब तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता।
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक राहुल गांधी के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है।

Copy@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.