ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री.? आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी

नई दिल्ली। कालकाजी से आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और उम्मीदवार की सूची जारी की है, जिसमें अलका लांबा को दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसी सिलसिले में अलका लांबा पार्टी अध्यक्ष खड़गे से आशीर्वाद लेने उनके कार्यालय पहुंचीं हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट दिया है। अलका लांबा ने साल 2025 के पहले दिन कालकाजी मंदिर में दर्शन किए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस ने इन चर्चाओं को सच साबित करते हुए उन्हें इस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब वह मौजूदा विधायक और सीएम आतिशी के खिलाफ चुनावी मुकाबले में होंगी। इस बीच अलका लांबा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया है। यह कदम कांग्रेस की दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी ने कई अन्य उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री.? आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 21 नाम थे। 24 दिसंबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.