ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

उज्जैन लोकायुक्त द्वारा 30 हजार रू रिश्वत लेते गरोठ थानें के उपनिरीक्षक सुभाष गिरी के एक दलाल को रंगें हाथ पकड़ा गया

गरोठ थाने के उपनिरीक्षक गिरी ने आवेदक से कार्रवाई नहीं करने के एवज 75 हजार रू मांगे थें बिचौलिया श्याम सिंह 30 को हजार रू प्रथम किस्त के रूप मे ले रहा था, गिरफ्तार किया गया- सुनिल तालान लोकायुक्त डीएसपी उज्जैन

Madhya pardesh// मंदसौर। लोकायुक्त ने मध्य प्रदेश, जिला मंदसौर मे रिश्वत के मामले मे गरोठ पुलिस थाना पर 75 हजार रू.रिश्वत लेने के मामले मे हली किस्त के रूप मे 30 हजार नगदी लेने वाले आरोपी को आज 30 नवबंर को रंगे हाथ पकड़ा गया।

महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डी.एस.पी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने आज 30 नवबंर 2024 को आवेदक राजेंद्र सिंह निवासी वारनी से 30,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए श्याम सिंह, निवासी डीडोर, तहसील गरोठ, जिला मन्दसौर को रंगे हाथ पकड़ा। यह रिश्वत थाना गरोठ के उपनिरीक्षक सुभाष गिरी द्वारा मारपीट के प्रकरण में कार्यवाही नहीं करने के एवज मैं मांगी थी। यह राशि उपनिरीक्षक गिरी ने श्याम सिंह को देने को कहा। कुल 75000/ये रूपये रिश्वत मांगी गई थी जो आज पहली किश्त के 30000/- रूपये आवेदक ने जैसे ही श्यामसिंह को दिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। उपनिरीक्षक के साथ षडयंत्र पूर्वक श्याम सिंह ने रिश्वत की राशि ली। आरोपीगण उपनिरीक्षक सुभाष गिरी एवम् श्याम सिंह के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 ) एवम् 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही जारी है।

प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, नीरज राठौर सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया। लोकायुक्त टीम की इस कार्यवाही की क्षेत्र मे प्रषंसा हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.