ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट, सेंट जोसफ़ स्कूल की बेटियों की उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से CBSC बोर्ड की अंडर -17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने राजभवन के बैंक्वेट हॉल में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने उपविजेता टीम की कप्तान यति शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों से चर्चा कर परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बेटियों की उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने काह कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने और उपलब्धियों से अपने परिवार, माता-पिता स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करें।

विदित हो कि CBSC बोर्ड की अण्डर-17 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच चेन्नई में खेला गया। टूर्नामेंट में भारत की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री रोनाल्ड एम. वॉन, सेंट जोसफ़ भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.