मध्य प्रदेश में ड्रग्स माफिया का आतंक चरम पर है, और भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल-कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा की दिल्ली-मुंबई में 646 किलो हेरोइन पकड़ी गई, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पूरे देश में सप्लाई हो रही थी। इस जब्ती ने फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ड्रग्स माफिया का आतंक चरम पर है, और भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। आए दिन बाहरी एजेंसियाँ प्रदेश में ड्रग्स माफिया के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार माफिया के आगे नतमस्तक हो चुकी है।
एक तरफ इनके एक मंत्री के करीबी ड्रग्स रैकेट में पकड़े जाते हैं, वहीं दूसरे मंत्री मंच से कहते हैं, “मुझे अच्छी तरह पता है कि यह ड्रग्स कहाँ बनता है और कहाँ बिकता है।” फिर भी मुख्यमंत्री जी ने ड्रग्स माफिया पर कोई लगाम नहीं लगाई। सरकार की इस ड्रग्स माफिया के साथ साँठगाँठ उजागर हो रही है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, अब मध्य प्रदेश पूरे देश में नशे की सप्लाई का केंद्र बन रहा है, और आपकी सरकार आँखें मूंदकर बैठी है। आपकी सरकार ने हर घर रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आपकी सरकार हर घर को सिर्फ नशा दे रही हैं। आख़िर हमारे बच्चों को किस बात की सजा मिल रही है?