सीतामऊ जनपद की ग्राम पंचायत अजयपुर के रोजगार सहायक को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Madhya pardesh// मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के सीतामऊ जनपद की ग्राम पंचायत अजयपुर के रोजगार सहायक को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक सचिव ने गांव के ही व्यक्ति से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए यह राशि ली जा रही थी।
सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के जनपद सीतामऊ की ग्राम पंचायत अजयपुर का रोजगार सहायक प्रधानमंत्री आवास की दुसरी किस्त के जियो टेग कार्य के बदले रिश्वत हिग्राही से रिश्वत की मांग कर रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22-10-24 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल कुमार विश्वकर्मा को आवेदक राजू लाल अहिरवार ने शिकायत की ग्राम पंचायत के रोज़गार सहायक राधेश्याम प्रजापत ने प्रधानमंत्री मंत्री आवास की द्वितीय किस्त जारी करने हेतु राशि 10000 रूपये की रिश्वत की माँग की है जिस पर से लोकायुक्त ने सत्यापन करवाया गया, तत्पश्चात् डी.एस.पी. लोकायुक्त बसंत श्रीवास्तव द्वारा द्वारा 24 अक्टुबर 2024 को ग्राम पंचायत अजयपुर जनपद पंचायत सीतामउ तहसील सुवासरा के ग्राम रोज़गार सहायक राधेश्याम प्रजापत को 5000 रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम ने ग्राम पंचायत अजयपुर में कार्यवाही की। आवेदक राजूलाल अहिरवार के प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किस्त निकालने हेतु रिश्वत की माँग की थी। आरोपी रोजगार सहायक सचिव राधेश्याम प्रजापत को रिश्वत के मामले मे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में डी.एस.पी.लोकायुक्त उज्जैन बसंत श्रीवास्तव, आरक्षक विशाल, अनिल, नीरज, लोकेश और रमेश डाबर सहायक ग्रेड 2 मौजुद थे।